Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

योगी सरकार के 4 IPS कल होंगे रिटायर, 100 IAS अफसरों के नाम भेजे जा रहे चुनाव पर्यवेक्षक के लिए

Bijnor Dehradun Delhi Lucknow Moradabad Uttar Pradesh Uttarakhand


लखनऊ (Big News Today) : उत्तर प्रदेश राज्य के 4 आईपीएस अधिकारी कल को रिटायर हो रहे हैं। ये सभी पुलिस के वरिष्ठ अफसर वर्तमान में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त हैं। इस ख़बर के अलावा एक महत्वपूर्ण समाचार ये है कि चुनाव आयोग ने चुनाव पर्यवेक्षक बनाने के लिए आईएएस अफसरों के नाम मांगे हैं।

यूपी से 100 IAS अफसरों के नाम चुनाव आयोग को भेजे जा रहे हैं। आयोग द्वारा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक बनाये जाने हैं। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में ये यूपी के अफसर भी प्रेक्षक बनेंगे, इन तीन राज्यों में नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

ये 4 IPS अफ़सर होंगे रिटायर्ड: (1). डॉ. आरके विश्वकर्मा कार्यवाहक DGP (LMIPS), (2). IPS चंद्र प्रकाश DG, विशेष जांच, (3). IPS राम लाल वर्मा IG EOW, (4). IPS मानिक चंद्र सरोज SP विजिलेंस।