Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर बोला हमला

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कांग्रेस यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच सीबीआईसे कराने की मांग लगातार कर रही है. वहीं मामले को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर जुबानी हमला किया है.

पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि भाजपा में अभी कुछ हाकम सिंह ऐसे हैं जिन को सामने लाना होगा. क्योंकि हाकम सिंह के भी कुछ ऐसे हाकम होंगे, जिन्हें सामने लाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीबीआई या फिर हाईकोर्ट के जज से जांच कराई जानी चाहिए. इसके लिए कांग्रेस पार्टी संघर्ष का रास्ता अपनाने जा रही है. कहा कि एक व्यक्ति का नाम बार-बार सामने आ रहा है, जो मात्र मोहरा है. ऐसे में इसमें और कौन और लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच होनी चाहिए. हरीश रावत का कहना है कि ना सिर्फ यूकेएसएसएससी बल्कि उन संस्थाओं की भी जांच की जानी चाहिए जिनके अंतर्गत अन्य परीक्षाएं आयोजित हुई हैं, वो संस्थाएं भी जांच के दायरे में आनी चाहिए.

दरअसल, यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस का कहना है कि इस मामले में और भी कई हाकम होंगे, जिन्होंने पेपर लीक में अपना किरदार निभाया है. ऐसे में सरकार उनको भी सामने लाए और उन पर भी कार्रवाई करें. कांग्रेस ने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के जज या सीबीआई से कराने की मांग उठाई है. बता दें कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में अब तक 22 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, हालांकि अभी रडार पर कई और लोग हैं.