Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Lok Sabha Elections 2024: यूकेडी ने चार सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने भी कमर कर ली है। पार्टी ने उत्तराखंड की चार लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की है। यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने प्रेसवार्ता कर बताया कि गढ़वाल से आशुतोष नेगी हरिद्वार सीट से मोहन असवाल, नैनीताल से शिव सिंह रावत (पूर्व सैनिक) व अल्मोड़ा लोकसभा सीट से अर्जुन देव को प्रत्याशी घोषित किया गया है।

प्रत्याशियों की घोषणा के बाद कठैत ने कहा कि यूकेडी दमदार तरीके से चुनाव लड़ेगी। दल राज्य के स्थानीय मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगा। इसमें रोजगार, पलायन, मूल निवास, भू-कानून के साथ परिजोजनाओं में राज्य की 70 फीसदी हिस्सेदारी प्रमुख है।