Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Modi Visit: केवल शब्दों के जाल, तत्व, ममत्व, सत्व, प्रभुत्व शब्द विन्यास से विकास का कथानक नहीं लिखा जाता है:हरीश रावत, पूर्व सीएम

Uttarakhand


ट्वीट. पूर्व सीएम हरीश रावत का पीेएम मोदी की विजिट पर ट्वीट

देहरादून ( BNT)

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऋषिकेश दौरे को लेकर ट्वीट करते हुए दौरे को निराशाजनक बताया है। हरीश रावत ने लिखा है कि “केवल शब्दों के जाल, तत्व, ममत्व, सत्व, प्रभुत्व शब्द विन्यास से विकास का कथानक नहीं लिखा जाता है। प्रधानमंत्री जी डबल इंजन भी अपने साथ नहीं ले गए, ना उन्होने उत्तराखंड की ज्वलंत समस्या व जर्जर होती हुई अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए कुछ कहा है।”

हरीश रावत ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि “बेरोजगारी कैसे दूर हो, और उसमें केंद्र क्या मदद करेगा, उसपर भी वे चुप्पी साध गए, हां एक मंत्री को हनक सिंह कहकर के कई मंत्रियों को चक्कर में जरुर डाल गए कि हनक शब्द तारीफ है या कुछ और संकेत, खैर उत्तराखंड को कुछ नहीं मिला, सिर्फ कुछ शब्दों की चासनी परोसने के।”