Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला टेनिस जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा

Uttarakhand


टोक्यो ओलंपिक ( Report by: Faizy)

टोक्यो ओलंपिक में टेनिस की महिला युगल स्पर्धा में सानिया मिर्जा और अंकिता रैना की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इस भारतीय जोड़ी को उक्रेन की लिडमयला और नादिया किचनोक की बहनों की जोड़ी ने 6-0, 6-10, 10-8 से हराया। भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में शानदार प्रदर्शन करते हए 6-0 से जीत दर्ज की। लेकिन इसके बाद सानिया और अंकिता अपनी लय बरकरार नहीं रख पाईं। डेढ़ घंटे तक चले इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद महिला युगल स्पर्धा में भारत की चुनौती समाप्त हो गई