Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अब तक चारों धामो के लिए 6,17,853 से अधिक श्रद्धालुओ का पंजीकरण                  

Dehradun Uttarakhand






देहरादून। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज अपराह्न 12.30 बजे केनाल रोड देहरादून के निकट स्थित बीकेटीसी कार्यालय में आगामी श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम यात्रा तैयारियों के विषय में पत्रकार वार्ता की। आगामी चारधाम यात्रा के शुभारंभ से पूर्व आज देहरादून में आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकार साथियों के साथ प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप और मुख्यमंत्री के दिशा निर्देशों में श्री बदरीनाथ जी एवं श्री केदारनाथ जी की यात्रा तैयारियों, व्यवस्थाओं और आगामी योजनाओं को साझा किया।

यात्रा का शुभारंभ अप्रैल माह में होगा यमुनोत्री व गंगोत्री के कपाट 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) केदारनाथ 22 अप्रैल और बदरीनाथ 23 अप्रैल को खुलेंगे। अब तक चारों धामो के लिए 6,17,853 से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं, जो इस वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन का संकेत है।

बीकेटीसी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सरल और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु रूपये 121 करोड़ से अधिक का बजट प्रावधान किया गया है।धामों में पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, ट्रांजिट कैंप, आवास ऑनलाइन सेवाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है।


साथ ही, शीतकालीन यात्रा में भी 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मंदिर समिति द्वारा तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए हैं।पत्रकार वार्ता के दौरान बीकेटीसी के सम्मानित अध्यक्ष विजय कपरवान, और सम्मानित सदस्य प्रल्हाद पुष्पवान मौजूद रहे।


हमारा संकल्प,प्रत्येक श्रद्धालु को सुरक्षित,सुव्यवस्थित और दिव्य यात्रा अनुभव प्रदान करना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *