स्वयं संस्था ने की इको फ्रेंडली होली मनाने की अपील

Uttarakhand






स्वयं संस्था की ओर से  अपने ओंकार रोड स्थित कार्यालय में दिनांक 28-02-26 को इको फ्रेंडली होली मनाने की अपील की गई । इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष  मंजू सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में त्योहार मनाने के तरीकों में बहुत अंतर आ गया है। होली के अवसर पर प्रयोग किए जाने वाले रंगों में हानिकारक कॉपर, पारा और लैड आदि के यौगिक पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए बहुत नुकसानदायक होते हैं।

साथ ही ये पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इन कृत्रिम रंगों के कारण नेत्र रोग ,त्वचा रोग और अन्य प्रकार की एलर्जी भी हो सकती है । इतना ही नहीं यह मिट्टी में रहने वाले सूक्ष्म जीवों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
उन्होंने  बताया कि टेसू, गुलाब ,गेंदा आदि के फूलों को सुखाने के बाद उबालकर इनसे सुंदर प्राकृतिक रंग तैयार किए जा सकते हैं। चुकंदर, गाजर और पालक को पानी में उबालकर एवं हल्दी को पानी में घोलकर भी उनसे  सुंदर रंग बनाए जा सकते हैं।


 होली का त्योहार  मनाते समय हमें थोड़ी सतर्कता भी बरतनी है ।जहां तक हो सके गीले रंगों के बजाय सूखे प्राकृतिक रंगों से  त्योहार मनाना चाहिए जिससे हम भी सुरक्षित रहे और दूसरों को भी सुरक्षा मिल सके।
 इस अवसर पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसके माध्यम से  छात्र/ छात्राओं ने इको फ्रेंडली होली मनाने का संदेश दिया। सर्वश्रेष्ठ पोस्टर बनाने वाली छात्रा कु० अनिता को पुरस्कृत किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *