Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री ने महबूबाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजमीरा के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया सम्बोधित

Dehradun Delhi Telangana Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : महबूबाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजमीरा सीताराम नायक के पक्ष में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नरसंपेट टाउन बाईपास रोड़ महबूबाबाद ( तेलंगाना ) में बीजेपी के पक्ष में मतदान को कहा है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड देवभूमि में होने वाली आगामी चार धाम यात्रा में सभी महबूबाबाद वासियों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि महबूबाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजमीरा सीताराम नायक जी ने इस क्षेत्र की हमेशा सेवा की है, एवं इस क्षेत्र को आगे बढ़ाया है। इस क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं। साथ ही 230 किमी नेशनल हाईवे का निर्माण, कई अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य भी हुए हैं। कोल्हापुर से नई एक्सप्रेस रेलगाड़ी के साथ एकलव्य विद्यालयों की स्थापन की गई है। उन्होंने कहा ऐसे ही क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए अजमीरा सीताराम नायक जी को भारी मतों से विजय बनाकर सदन में भेजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता का हर वोट प्रधानमंत्री को नई ताकत ऊर्जा और शक्ती प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री आदिवासियों, जनजातियों, वनवासियों के लिए निरंतर काम कर रहे हैं। आपका वोट भारत को विकसित देश, भारत के कल्याण, अंत्योदय के विकास, देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से आगे बढ़ाने का काम करेगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत विश्व के मानचित्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, आज भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने गरीबों के कल्याण हेतु कई योजनाओं को आगे बढ़ाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों लोगों को घर दिया गया है। आयुष्मान योजना, लखपति दीदी योजना, किसान सम्मान निधि के साथ ही उज्जवला योजना से गरीबों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा एवं प्रधानमंत्री जी आरक्षण के सबसे बड़े समर्थक हैं। उन्होने कहा जो लोग जनता में भ्रम पैदा कर रहे हैं, उनके खिलाफ भविष्य में कानूनी कार्रवाई भी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोच में एससी, एसटी, ओबीसी का विकास रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है। कश्मीर से धारा 370 का खात्मा, तीन तलाक को बैन कर दिया गया है, भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां पहले ही समान नागरिक सहित लागू हो गया है। उन्होंने कहा समान नागरिक संहिता की गंगोत्री देवभूमि से पूरे देश में जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को जोड़ने तो कांग्रेस के लोग देश को तोड़ने की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी भारत की एकता, अखंडता को खतरे में डालने का काम कर रही है। कांग्रेस के लोग देश विरोधी और पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। कांग्रेस के लोग दक्षिण को तोड़कर अलग देश बनाने की बात करते है, परंतु कांग्रेस के मंसूबो को देश की जनता कभी पूरे नहीं होने देगी।

“भारत मिट्टी का टुकड़ा नहीं भारत हमारी मां है।” 2014 से पहले हर रोज देश में घोटाले हुआ करते थे, लेकिन 2014 के बाद कोई घोटाला सामने नही आया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस घोटाले और परिवारवाद की जननी है तो बीआरएस घोटाले और परिवारवाद के मामले में कांग्रेस को भी पीछे छोड़ रही है। बीआरएस के घोटालों की आवाज दिल्ली तक आ रही है। कांग्रेस और बीआरएस भ्रष्टाचार के मामले में दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। कांग्रेस फिर से सत्ता में लौटकर घोटाले करना चाहती है। देश की जनता को कांग्रेस की असलियत पता है इसलिए उत्तर से लेकर दक्षिण तक हर जगह भाजपा ही भाजपा नजर आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों, आदिवासीयो, वंचितों, जनजातियों का है। पर कांग्रेस कहती है देश में संसाधनों पर पहला हक वर्ग विशेष का है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग आपकी जिंदगी भर की मेहनत से कमाई गई संपत्ति को ’विरासत कर’ लगाकर हड़पना चाहती है। जनता की कमाई को कांग्रेस का पंजा ले जाएगा, और उस कमाई को अपने चहते वोट बैंक को बांट देगी। कांग्रेस ओबीसी, एससी, एसटी के आरक्षण को छीनकर मुसलमानों को बांटने की बात करती है। कर्नाटक में कांग्रेस ने मुसलमानों को ओबीसी घोषित कर दिया है।

मुख्यमंत्री ने जनता से महबूबाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अजमीरा सीताराम नायक को जीताकर सदन में भेजने का आग्रह किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी अजमीरा सीताराम नायक, पार्टी पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।