Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

डॉ दीक्षा जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर 19 वी रैंक हासिल की, बीजेपी प्रवक्ता सुरेश जोशी की हैं बेटी

Uttarakhand


देहरादून BNT

भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की सुपुत्री दीक्षा जोशी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 19वां स्थान प्राप्त किया है। जो कि समूचे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

दीक्षा जोशी ने तीसरी बार में यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण की है। दीक्षा की इस उपलब्धि से उसके परिवार में खुशी की लहर है। दीक्षा जोशी की यूपीएससी में 19वी रैंक आने पर उनके माता-पिता ने गर्व महसूस करते हुए इसे पूरे ज़िले और उत्तराखंड के लिए खुशी की बात बताया है।