Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सन्नी कुमार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नियुक्त

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सन्नी कुमार को प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस का दायित्व सौंपा गया है। प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुमित्तर सिंह भुल्लर ने विश्वास जताया है कि सन्नी कुमार कांग्रेस पार्टी की भावना के अनुरूप कार्य करेंगे। उन्होंने नया पदभार ग्रहण करने के लिए उन्हें पार्टी के समस्त पदाधिकारियों की ओर से शुभकामनाएं दी हैं।