Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू  बधाई एवं शुभकामनाएं दी

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

राष्ट्रपति चुनाव का परिणाम आने के बाद उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर द्रौपदी मुर्मू को अपनी एवं प्रदेश की जनता की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।

विधानसभा अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों दलितों के साथ-साथ हाशिए के लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और उनका कार्यकाल उत्कृष्ट रहा है। राष्ट्रपति पद पर वह देश में महिला सशक्तिकरण के लिए एक चमकदार उदाहरण स्थापित करेंगी। संवैधानिक प्रमुख के रूप में, वह देश की सेवा में नया इतिहास रचेंगी।।उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर नयी ऊंचाइयों को छुएगा|