Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

स्पीकर ऋतु खंडूरी भूषण ने दूरभाष पर कांग्रेस के इस विधायक के स्वास्थ्य का हाल चाल जाना

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक तिलकराज बेहड़ से दूरभाष पर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना|

बता दें की स्वास्थ्य खराब होने के कारण किच्छा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक तिलकराज बेहड़ ने विधानसभा भवन में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान अपना मतदान देने में असमर्थता व्यक्त की| जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने तिलक राज बेहड से दूरभाष पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली|