Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: सोनिया गांधी के निजी सचिव पर दिल्ली की महिला ने लगाया रेप का आरोप !

Uttarakhand


दिल्ली ( Big News Today)

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पीपी माधवन पर दिल्ली की एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के उत्तम नगर थाने में एक दलित महिला ने कांग्रेस अध्यक्ष के निजी सचिव माधवन के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उनके साथ बलात्कार किया। रविवार यानी 26 जून को दिल्ली पुलिस ने मामले में उत्तम नगर थाने में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया है कि उसका पति कांग्रेस कार्यालय यानी AICC के 24 अकबर रोड, दिल्ली कार्यालय में होर्डिंग आदि लगाने का कार्य करता था और दो साल पहले उसकी मौत हो गई थी।महिला ने FIR में आरोप लगाया है कि पति की मौत के बाद वह नौकरी मांगने के लिए सोनिया गांधी के सचिव पीपी माधवन से संपर्क करती है और कई बार बातचीत के अलावा मुलाकात भी करती है। महिला ने आरोप लगाया है कि माधवन ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया। हालांकि मामले में माधवन ने सफाई देते हुए कहा है कि वे महिला को जानते हैं लेकिन रेप का आरोप गलत है।महिला की शिकायत के बाद उत्तम नगर थाने में माधवन के खिलाफ धारा 376, 506 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।