सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊँनी गीत “कत्यूर घाटी मा” का किया विमोचन , ये गीत बागेश्वर ज़िले के रहने वाले मधुसूदन जोशी द्वारा लिखा और गाया गया है , आप एक बार ज़रूर देखे

Uttarakhand


देहरादून Report By – Faizan khan Faizy

बुधवार को पर्यटन और लोक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कुमाऊँनी गीत “कत्यूर घाटी मा” का विमोचन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में किया ।

“कत्यूर घाटी मा” गीत ज़िला बागेश्वर के रहने वाले मधुसूदन जोशी द्वारा लिखा और गाया गया है ।
इस गीत का सम्बंध बागेश्वर ज़िले के गरुड़ , जो की कत्यूर घाटी के नाम से जाना जाता है , जो पौराणिक और धार्मिक स्थलों के साथ विभिन्न मंदिरों और प्राकृतिक सौंदर्य को प्रस्तुत करता है ।

ये गीत आपको Youtube पर Madhusudan joshi- youtube में देख सकते है ।

इस अवसर पर बागेश्वर के भाजपा ज़िला महामंत्री डॉ – राजेंद्र परिहार , युवा मोर्चा के बलवंत टंगड़िया , बागेश्वर आईटी सेल के संयोजक मनीष डंगवाल उपस्थित रहे ।