Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सामूहिक कन्या पूजन के तहत भाजपा महानगर कार्यालय पर सैकड़ो कन्याओं का किया गया विधिवत पूजन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी द्वारा नवरात्रि के महापर्व पर चल रहे सामूहिक कन्या पूजन के अंतर्गत राजपुर विधानसभा का महानगर कार्यालय पर सैकड़ो संख्याओं का विधिवत कन्या पूजन किया गया।

महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल नवरात्रों के शुभ अवसर पर 1008 कन्या पूजन के संकल्प के अनुसार महानगर में सभी अतिथियों के साथ कन्याओं का चरण स्पर्श कर विधिवत आरती एवं पुष्प वर्षा के साथ पूजन का कार्य किया गया। महानगर अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे सनातन धर्म में मातृशक्ति की बहुत अहम भूमिका होती है महानगर के द्वारा सामूहिक कन्या पूजन कर समाज में मातृशक्ति का स्थान बहुत ऊंचा होता है यह संदेश देने की एक बड़ी पहल है जब-जब समाज में बुरी शक्तियों का प्रभाव पड़ा है तभी मां शक्ति के रूप में उनका प्रभाव को दूर करने के लिए मां शक्ति का बहुत बड़ा योगदान रहा है।


पिछले कुछ दिनों में मां शक्ति को स्मरण करते हुए हम महानगर के पदाधिकारी द्वारा कन्याओं का पूजन लगातार हो रहा है जिससे समाज में एक नई ऊर्जा उत्पन्न हो रही है जिसके साथ समाज में समरसता का संदेश भी फैल रहा है।

कार्यक्रम में राजपुर विधायक खजान दास एवं महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा ने भी सभी कार्यकर्ताओं के साथ कन्याओं की आरती कर पूजा का कार्यक्रम किया इस मनोकामना के साथ की मां शक्ति सभी को अपनी दया दृष्टि सब पर बनाए रखें और भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सद्भावना के साथ लगातार कार्य करते रहें।