Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दो पत्रकारों को मातृशोक पर उत्तरांचल प्रेस क्लब में शोक सभा, राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी को भी दी गई श्रद्धांजलि

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)  उत्तरांचल प्रेस क्लब में आज क्लब के पूर्व महामंत्री मनमोहन शर्मा की दिवंगत माताजी लीलावती देवी, व क्लब सदस्य मनमीत रावत की दिवंगत माताजी सुमित्रा रावत के साथ ही वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष दिवंगत सुशीला बलूनी को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा ।
शोक सभा की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय राणा ने की व संचालन प्रेस क्लब महामंत्री  विकास गुसाईं ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रश्मि खत्री, कनिष्ठ उपाध्यक्ष दरवान सिंह, संयुक्त मंत्री मीना नेगी, कोषाध्यक्ष मनीष चंद्र भट्ट, सम्प्रेक्षक मनोज सिंह जयाड़ा, कार्यकारिणी सदस्य बीएस तोपवाल, दया शंकर पांडे, भगवती प्रसाद कुकरेती, मो. फहीम तन्हा, राम अनुज, लक्ष्मी बिष्ट के साथ ही संदीप नेगी, अनिल बडोनी, किशोर रावत, संदीप रावत आदि उपस्थित थे।