Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

छठवां दिन भी जिला प्रशासन की मसूरी में अवैध अतिक्रमण पर कार्यवाही रही जारी , SDM नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में हुयी कार्यवाही

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

आज छठवां दिन भी जिला प्रशासन की मसूरी में अवैध अतिक्रमण पर ध्वस्तिकरण की कार्यवाही जारी।

कंपनी गार्डन पर जेसीबी द्वारा हटाया जा रहा है अवैध अतिक्रमण।

अवैध अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी डॉ0 आर. राजेश कुमार सख्त।

उप जिलाधिकारी मसूरी के नेतृत्व में चलाए जा रहा अवैध निर्माण पर अभियान।

मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध अतिक्रमण, एवं खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण, अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित कार्यवाही करते हुए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

मसूरी में उपजिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल के नेतृत्व में अतिक्रमण पर कार्यवाही के छठवां दिन राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा कंपनी गार्डन आदि स्थलों में अवैध निर्माण का ध्वस्तिकरण किया जा रहा है। साथ ही संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य गतिमान है।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही आगे भी गतिमान रहेगी।