Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big breaking :-मंत्री की शपथ लेते ही खो गया इन नए मंत्री का फोन 

Uttarakhand


फ़ोटो-: बाय से फ़ोटो सौरभ बहुगुणा मंत्री , और फ़ोन का फ़ोटो प्रतिकात्मक

देहरादून: बिग न्यूज़ टुडे

जिस वक्त उत्तराखंड सरकार का नया मंत्रिमंडल शपथ लेने में व्यस्त था, उसी वक्त नए कैबिनेट मंत्री बने सौरभ बहुगुणा का मोबाइल फोन कहीं खो गया। जी हां, कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लेने वाले सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा का फोन देहरादून में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कहीं गिर गया। इसी कड़ी में उन्होंने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने इस बारे में जानकारी दी है।

दरअसल मंत्री बनते ही सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा का मोबाइल फोन परेड ग्राउंड में ही कहीं खो गया। बता दें कि साल 2017 के बाद साल 2022 में भी सौरभ बहुगुणा सितारगंज से जीतकर विधायक बने हैं। ऐसे में युवा सोच का परिचय देते हुए भाजपा ने उन्हें मंत्री बनाने का फैसला किया है। जब वह शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और मंत्री पद की शपथ ली। इसी दौरान जब सौरभ बहुगुणा ने अपनी जेब टटोली तो पाया कि जेब में फोन नहीं है। ऐसे में उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि किसी को भी मेरे नंबर के कॉल आया तो कृपया जागरुक रहें।