Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सितारगंज में “गांव चलो अभियान”, भ्रमण पर निकले युवा मंत्री और विधायक सौरभ बहुगुणा

Dehradun Uttarakhand


सितारगंज/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भारतीय पार्टी ने लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तराखंड में 51 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल करने का लक्ष्य साधने के साथ ही एक विशेष “गांव चलो अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत सूबे के युवा कैबिनेट मंत्री और जनप्रिय सौरभ बहुगुणा ने कई बूथों पर जाकर जनता के साथ संपर्क साधा और कई योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित भी किया।

उल्लेखनीय है कि बूथ प्रमुख और पन्ना प्रमुख पार्टी की मजबूत इकाई हैं। इसी कारण से अभियान के तहत नए बूथ संख्याओं के आधार पर बूथ प्रमुखों, पन्ना प्रमुखों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा व्हाट्सएप ग्रुप बनाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। अभियान के दौरान नये मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिये फॉर्म भरवाए गए। साथ ही मतदाताओं के फोन पर नमो, सरल ऐप डाउनलोड करवाने के साथ विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर भी बनाए गए।

सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने थारू तिसौर बूथ संख्या 93 पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। साथ ही यहां जिला पंचायत सदस्य उदय राणा जी के आवास पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा द्वारा दी जा रही योजनाओं एवं सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सौरभ बहुगुणा ने रविवार को थारू तिसौर बूथ संख्या 93 में मां वैष्णो देवी जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर वहां चल रहे मरम्मत एवं नए कार्यों का निरीक्षण भी किया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय थारू तिसौर में आम का पौधा लगाया और आम जनमानस से पेड़ पौधे लगाने का आग्रह किया। इसके अलावा युवा मंत्री ने थारू तिसौर बूथ संख्या 93 में दीवार लेखन का अभियान चलाया और बूथ के लाभार्थियों से संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने एन.जी.ओ. स्वयं सहायता समूह, आंगनवाड़ी,आशा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया। इसके बाद वरिष्ठ/प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

deh

सोमवार को भी यही क्रम जारी रखते हुए सौरभ बहुगुणा ने आर्थिक सहायता हेतु विभिन्न आमजनों को चेक वितरित किए। उन्होंने बूथ/ग्राम के मन्दिर/शहीद स्मारक /अमृत सरोवर में स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाए तथा मठ, मन्दिर, आश्रम के प्रमुखों/पुजारियों से मुलाकात की। इसके अलावा सौरभ बहुगुणा ने पंचायत, स्थानीय निकाय एवं सहकारिता के संबंध में चुने हुए जनप्रतिनिधियों से भेंट की और नव मतदाताओं के साथ बैठक की। साथ ही दूसरे दल के प्रमुख कार्यकर्ताओं को पार्टी ज्वाइन कराने का कार्य भी किया गया। लोकसभा चुनाव हेतु उत्तराखंड में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियान की तेजी से स्पष्ट होता है कि वे किसी भी कीमत पर अपने रथ पर ब्रेक लगाने के मूड में नहीं है।