Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 जेई बहाल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग में हड़ताल के दौरान हटाए गए 196 संविदा जूनियर इंजीनियरों को विभाग ने बहाल कर दिया है। लोक निर्माण विभाग में संविदा पर कार्यरत जूनियर इंजीनियर सेवा विस्तार सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। विभाग ने आंदोलन कर रहे जूनियर इंजीनियरों की सेवा समाप्त कर दी थी। इनमें 181 हड़ताली जूनियर इंजीनियर थे जबकि कुछ हड़ताल में शामिल नहीं थे। विभाग की ओर से इनकी भी सेवा समाप्त कर दी गई थी। मामले में लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज के हस्तक्षेप के बाद जूनियर इंजीनियरों की सेवा बहाल कर दी गई है।