Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दुःखद हादसा: कर्णप्रयाग ग्वालदम मार्ग पर चलती कार पर पत्थर गिरने से पति-पत्नी की दुःखद मौत!

Uttarakhand


कर्णप्रयाग (Big News Today)

कर्णप्रयाग ग्वालदम सड़क पर बगोली के पास कार पर चट्टान।ल गिरने से पति पत्नी की मौत होने की खबर है। घटना की विस्तार से सूचनाएवं जानकारी जुटाई जा रही है।

अपडेट, प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशासन को लगभग 15:35 बजे सूचना मिली की बगोली से आगे शिव मंदिर के पास एक कार के ऊपर एक बहुत भारी पत्थर गिर गया जिसमें सवार लोग दब गए हैं इस सूचना पर कर्णप्रयाग पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो देखा कि बगौली शिव मंदिर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर नारायण बगड़ की तरफ एक आल्टो कार UK11 6123 के ऊपर एक बहुत भारी पत्थर गिरा हुआ है जिसे हटाने के लिए मौके से ही तुरंत जेसीबी को बुलवाया गया और स्थानीय लोगों की मदद से उस भारी पत्थर को हटाया गया कार पूरी तरह से पिचक रखी थी जिसके अंदर एक महिला व पुरुष का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला दोनों शवों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल कर्णप्रयाग भिजवाया गया मृतकों की पहचान
1-बलबीर सिंह पुत्र पुष्कर सिंह निवासी मेटा कुलसारी थाना थराली जिला चमोली उम्र 45 वर्ष लगभग

2-सावित्री देवी पत्नी बलवीर सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 40 लगभग के रूप में हुई दोनों मृतक पति पत्नी है और देहरादून से गांव जा रहे थे मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है दोनों के परिजनों को सूचित किया गया है तथा पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है