रुद्रप्रयाग। BIG NEWS TODAY : न्यूयॉर्क अमेरिका के रहने वाले दो तीर्थ यात्रियों की बड़े पत्थरों के पहाड़ी से गिरने के कारण मौत हो गई। उनकी गाड़ी पर भारी बोल्डर यानी बड़े पत्थर गिर गए। ये घटना बदरीनाथ हाईवे पर घटी है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से पांच किमी दूर नरकोटा में पहाड़ी से गिरे भारी भरकम बोल्डर की चपेट में एक यात्रियों से भरा वाहन आ गया। जिस कारण वाहन में सवार दो यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो यात्री घायल हो गए। वाहन में चालक सहित कुल दस लोग सवार थे। सभी यात्री अमेरिका के न्यूयार्क के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। यात्री बद्रीनाथ की यात्रा करने के बाद ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे। badrinath accident american dead

बुधवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे के करीब बद्रीनाथ-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से पांच किमी दूर नरकोटा में अचानक पहाड़ी से एक भारी भरकम बोल्डर आ गया। बोल्डर यात्रियों से भरे एक टेम्पो ट्रैवलर वाहन की खिड़की तोड़ते हुये अंदर जा घुसा। जिस कारण वाहन में सवार दो तीर्थ यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले आई। दो यात्रियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य यात्रियों का उपचार किया जा रहा है। वाहन में नौ यात्री और एक वाहन चालक मौजूद था। सभी यात्री अमेरिका के न्यूयार्क के रहने वाले हैं। यात्रियों की पहचान उनके चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन से की गई है। यात्री 22 मई को दिल्ली पहुंचे थे और 24 मई को चारधाम यात्रा पर निकले थे। badrinath accident american dead
गंगोत्री-यमुनोत्री के दर्शन के बाद बद्री-केदार की यात्रा से लौटते समय रुद्रप्रयाग के निकट ये हादसा हो गया। मरने वाले यात्री का नाम अमित सिकदर उम्र 62 और बुधदेव मजूमदार उम्र 74 साल है। मूल रूप से सभी यात्री भारतीय हैं और ये पिछले कई वर्षों से अमेरिका के न्यूयार्क में रह रहे हैं। ये सभी यात्री अलग-अलग परिवार से हैं। badrinath accident american dead
पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा के निकट ये हादसा हुआ है। इसमें दो यात्रियों की मौत हुई है, जबकि अन्य सामान्य घायल है, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। badrinath accident american dead