Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड विधानसभा भर्ती मामलाः . समिति आज विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को सौंप सकती है रिपोर्ट

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से युवाओं के आंदोलन का कारण बना भर्ती घोटाले के साथ उत्तराखंड विधानसभा बैकडोर नियुक्ति मामले की जांच रिपोर्ट आज किसी भी समय सामने आ सकती है. मामले में गठित की गई जांच विशेषज्ञ समिति ने रिपोर्ट तैयार कर ली है. समिति आज किसी भी समय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को रिपोर्ट सौंप सकती है. हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने इसी हफ्ते रिपोर्ट आने के संकेत दिए थे.

विधानसभा में 2016-17 और 2021-22 के दौरान तदर्थ नियुक्तियों को लेकर सवाल उठे थे। इसमें कहा गया कि ये सारी नियुक्तियां पिछले दरवाजे से सिफारिशों पर की गईं। सवाल उठने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा अध्यक्ष से सभी विवादित नियुक्तियां की जांच का अनुरोध किया था। विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व आईएएस अधिकारी डीके कोटिया की अध्यक्षता में एक विशेष जांच समिति का गठन कर दिया था।

सूत्रों के मुताबिक, समिति ने अपनी जांच पूरी कर ली है और किसी भी समय वह विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। संभावना है कि आज बुधवार को समिति स्पीकर को जांच रिपोर्ट सौंप दे।