Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए ऋषभ पंत, आज सुबह हो गया था एक्सीडेंट डॉक्टर आशीष याग्निक ने कही ये बात

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टर आशीष याग्निक ने ऋषभ पंत के बारे में जानकारी दी उनका कहना है कि ऋषभ पंत को बहुत गंभीर चोटें नहीं आई है अभी फिलहाल डॉक्टर की पूरी टीम उनका चेकअप कर रही है पैर और कमर में चोट है जिसको लेकर पूरा ट्रीटमेंट किया जा रहा है साथ ही डॉक्टर याग्निक ने यह भी बताया कि ऋषभ पंत फिलहाल खतरे से बाहर हैं वह पूरी तरह से बातचीत कर रहे हैं और डॉक्टर की पूरी टीम चेक कर रही है सारी रिपोर्ट्स आने के बाद ही आगे की जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वाहन दुर्घटना में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनका समचित ईलाज की सभी सम्भव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने ऋषभ पंत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि उनके ईलाज का सारा व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। अगर एयर एम्बुलेंस की आवश्यकता होती है तो उसकी भी व्यवस्था की जाए।

आपको बता दे कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का आज सुबह कोतवाली मंगलोर क्षेत्रांतर्गत मोहम्मदपुर जट के पास एक्सीडेंट हो गया…. घायल ऋषभ पंत के अनुसार उनको झपकी आने से गाड़ी डिसबैलेंस होकर डिवाइडर से टकरा गई और गाड़ी में अपने आप ही आग लग गई।