Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

खेल मंत्री रेखा आर्य ने खेल दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): खेल मंत्री रेखा आर्य ने यमुना कॉलोनी स्थित शासकीय आवास पर आगामी 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस की तैयारियों को लेकर खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि आगामी 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन व राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए खेल विभाग द्वारा मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदयमान योजना का शुभारंभ किया जाएगा. योजना के तहत बच्चों को 1500 रुपए खेल छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी.

खेल मंत्री रेखा आर्य ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनपदों से प्रतिभावान खिलाड़ी जो कि 8 से 14 वर्ष तक के बच्चों का प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें. रेखा आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदयमान योजना के तहत चयनित हुए लाभार्थियों को 3 माह की प्रोत्साहन धनराशि के चेक भी पहले क्रम में वितरित किए जाएंगे.