देहरादून। उत्तराखंड में पैरा खेलों को नई दिशा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए रविंद्र राठौर को पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति को राज्य में पैरा खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल माना जा रहा है।
रविंद्र राठौर को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने का आधिकारिक पत्र JP Singh (चेयरमैन, पैरा पावरलिफ्टिंग PCI), SP Sangwan (उपाध्यक्ष, पैरालंपिक इंडिया), JC Jain (चेयरमैन, COER यूनिवर्सिटी), गौरव बेदी (डायरेक्टर, पैरा पावरलिफ्टिंग) तथा Shriyansh Jain (अध्यक्ष, पैरा पावरलिफ्टिंग उत्तराखंड) द्वारा प्रदान किया गया।
Ravindra Rathore ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक संकल्प भी है। उन्होंने उत्तराखंड में पैरा पावरलिफ्टिंग के विकास और पैरा एथलीट्स के सशक्तिकरण के लिए निरंतर और समर्पित रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।
Para Powerlifting Uttarakhand, Para Powerlifting India से संबद्ध है, जो Paralympic Committee of India की इकाई है। इस संबद्धता के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।
खेल जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि रविंद्र राठौर के नेतृत्व में उत्तराखंड में पैरा पावरलिफ्टिंग को नई ऊर्जा मिलेगी और राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।


