Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

फूलों से सजा उत्तराखंड का राजभवन, वसंत उत्सव का हुआ आगाज

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। रंग-बिरंगे फूलों की महक के बीच राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने मंगलवार को राजभवन में दो दिवसीय वसंतोत्सव का उद्घाटन किया। उत्तराखंड राजभवन में आयोजित वसंत उत्सव का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में ढाई सौ करोड़ रुपये के पुष्प कारोबार की संभावना है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण किया है। इसलिए पुष्प कारोबार यहां आजीविका का सबसे बड़ा हिस्सा बन सकता है। राज्यपाल ने डाक विभाग के टिकट जारी किया। उन्होंने नंदा पत्रिका का विमोचन किया। कहा कि उद्यान विभाग शहद और फूल-फलों के विकास के लिए बहुत अधिक कार्य कर रहा है। राज्यपाल ने उत्तराखंड की महिला शक्ति की प्रशंसा की।

वसंतोत्सव में पहली बार प्रदेश के हर जिले से बेकरी उत्पादों का स्टाल लगाया गया। इसके अलावा खाने योग्य फूलों को भी पहली बार प्रतियोगिता में शामिल किया गया है। इस दौरान गमलों की प्रतियोगिता को भी आकर्षण का केंद्र रही।