देहरादून ( Big News Today)
रायपुर थाना क्षेत्र के मालदेवता चौकी इंचार्ज राजीव धारीवाल ने अवैध खनन में 02 पिकअप को सीज किया ।
एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर ने अवैध खनन / ओवर लोडिंग के विरुद्ध अभियान चलाये जाने हेतु दिए गए आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोभाल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नेहरू कॉलोनी अनिल जोशी के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर मनमोहन नेगी द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध टीम गठित की गई।

उक्त के क्रम में गठित टीम द्वारा दिनांक 29.08.2022 को मालदेवता क्षेत्र में वाहन UK 07CA 6528 के चालक विजेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी ग्राम सोडा सरोली रायपुर देहरादून व दूसरी गाड़ी चेसिस नंबर MA1ZC4GHRB1L60 चालक सूरज पुत्र राजेश निवासी ग्राम सोडा सरोली रायपुर देहरादून को मालदेवता क्षेत्र में अवैध खनन करते एवं परिवहन करते हुए पकड़ा गया तथा उक्त वाहन को सीज किया गया।
पुलिस टीम
01-Si राजीव धारीवाल चौकी प्रभारी मालदेवता
02- का0612 प्रदीप सिंह
03-का094 अंकित रोड


