केदारनाथ धाम में राहुल गांधी ने लिया भैरवनाथ और शंकराचार्य का आशीर्वाद

Uttarakhand


रुद्रप्रयाग। Big News Today Rahul gandhi in kedarnath dham for worship and bhandara कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी आध्यात्मिक यात्रा के दूसरे दिन सुबह उठकर सबसे पहले केदारनाथ मंदिर के पीछे शंकराचार्य समाधि स्थल में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे मंदिर परिसर में पहुंचे और तीर्थ यात्रियों के साथ फोटो भी खिंचवाई। इसके साथ ही उन्होंने भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया और फिर बाबा भैरवनाथ मंदिर में जाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी बाबा के प्रति भक्ति को देखकर श्रद्धालु भी हैरान नजर आए। Rahul gandhi in kedarnath dham for worship and bhandara

बता दें कि कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत केदारनाथ धाम पहुंचे हैं। यात्रा के दूसरे दिन उन्होंने सुबह उठकर मंदिर परिसर में बाबा केदारनाथ हाथ जोड़े। इसके बाद वे सीधे मंदिर के पीछे बनाये गये शंकराचार्य समाधि स्थल पहुंचे। यहां करीब आधे घंटे तक उन्होंने शंकराचार्य समाधि स्थल में पूजा-अर्चना की। यहां से निकलने के बाद कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केदारनाथ मंदिर परिसर में पहुंचे। यहां उन्होंने देश-विदेश से बाबा के दरबार में पहुंचे भक्तों के साथ फोटो भी खिंचवाई। Rahul gandhi in kedarnath dham for worship and bhandara

इसके बाद उन्होंने भंडारे में जाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया। प्रसाद विवरित के दौरान साधु-संत समाज के लोगों ने उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आशीर्वाद भी दिया। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने करीब चार बजे केदारनाथ मंदिर से एक किमी की दूरी पर स्थित बाबा भैरवनाथ के दरबार में पहुंचे। बाबा भैरव केदारनाथ धाम के क्षेत्र रक्षक हैं, जो कपाट बंद होने के बाद केदारपुरी की सुरक्षा करते हैं। Rahul gandhi in kedarnath dham for worship and bhandara

राहुल गांधी को साधु संतो ने दिया विजयश्री का आशीर्वाद
कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने केदारनाथ धाम में करीब एक घंटे तक श्रद्धालुओं को भंडारा वितरित किया। उन्होंने भंडारे में भक्तों को छोले, पूरी, हलवा, पापड़ व अचार दिया। इस दौरान साधु संतों ने उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विजयश्री का आशीर्वाद दिया, जबकि कुछ तीर्थयात्री उनकी बाबा के प्रति भक्ति को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने भंडारे में करीब पांच सौ से ज्यादा भक्तों को प्रसाद वितरित किया।

राहुल गांधी ने यहां पर करीब एक घंटे तक समय व्यतीत किया। साथ ही पूजा-अर्चना कर बाबा भैरवनाथ का आशीवाद भी लिया। रात के समय राहुल गांधी ने बाबा केदार का रूद्राभिषेक भी किया, जबकि तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक भी की और फिर रात्रि निवास जय केदार काबरा निकेतन में किया। मंगलवार सुबह वे सात बजे के करीब केदारनाथ धाम से देहरादून के लिए रवाना हो जायेंगे। इस मौके पर केेदारसभा के पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, संतोष त्रिवेदी, कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक मनोज रावत, जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा, गणेश तिवाड़ी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, प्रशांत डोभाल, अवतार सिंह नेगी, दीपक भंडारी सहित अन्य मौजूद थे।

लगे मोदी जय के नारे, कांग्रेस ने कहा कि विरोधियों ने लोगों को पैसों में बुलाकर लगवाए नारे
रुद्रप्रयाग। राहुल गांधी जब मंदिर परिसर में कुछ भक्तों से मुलाकात कर रहे थे तो इस दौरान दर्शन के लिए लाइन में लगे कुछ यात्री जय श्री राम और मोदी मोदी के नारे लगाने लगे। इस बीच केदारनाथ पहुंचे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता अक्रोशित हो गए और वे यात्रियों से बहस भी करने लगे। एक ओर कांग्रेस के लोग जहां जय केदार के नारे लगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर कुछ यात्री मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि राहुल गांधी का कोई विरोध नहीं हो रहा है। जो लोग नारेबाजी कर रहे थे, वे सभी यहां पैसों में बुलाए गए थे। कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह धार्मिक कार्यक्रम है, जिसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।