Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्य सचिव ने अवैध रूप से खड़े होने वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में रॉफ्टिंग व कैंपिंग स्थलों के पास ही पर्यटकों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होंने ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े वाहनों की अवैध पार्किंग की समस्या व उससे होने वाले ट्रैफिक जाम के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसके समाधान के लिए निजी भूमि में भी पार्किंग की व्यवस्था बनाने के प्रयास हों। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़कों पर वाहन खड़े करने की प्रवृत्ति को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त न किया जाए। इसके खिलाफ सख्त व कार्रवाई हो।

सीएस ने सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए नीलकंठ सहित विभिन्न संकरी सड़कों के चौड़ीकरण के प्रस्ताव तत्काल शासन को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत ट्रैफिक मैनेजमेंट को यात्रा से पहले ही दुरूस्त करना अति आवश्यक हैं।