देहरादून। BIG NEWS TODAY : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रविवार को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के तहत उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत देहरादून राजपुर रोड़ स्थित शिव मंदिर में नीतू लोहिया फाउंडेशन ब्लड फ्रेंड तथा नाड़ी योग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ” वॉक फॉर नवयुग” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने मंदिर प्रांगण में साफ सफाई की और श्रमदान किया।
इसके बाद मंत्री जोशी ने श्री राम की आरती कर पूजा अर्चना की और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना भी की। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं से उनका परिचय प्राप्त भी किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री जोशी ने विजय कॉलोनी के सभी राम भक्तों द्वारा आयोजित शोभा यात्रा में शामिल हुए।
इस दौरान मंत्री गणेश जोशी भगवान श्री राम के गीतों पर रामभक्तों के साथ थिरकते नजर आएं। नगर परिक्रमा के दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कैबिनेट मंत्री जोशी ने देहरादून जोहड़ी गांव में पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजीव गुरुंग के निजी आवास में आयोजित श्री अखण्ड रामायण पाठ कार्यक्रम में भी प्रतिभाग कर रामायण पाठ किया।
इस अवसर पर उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान राम का आशिर्वाद प्राप्त कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम 22 जनवरी को अपने महल में विराजमान होने जा रहे हैं।
उन्होंने सभी से प्राण प्रतिष्ठा के लाइव प्रसारण तथा सभी से अपने घरों में दिए जलाकर उत्सव मनाने की अपील भी की। इस अवसर पर योगेश कुमार, सुमित गर्ग, अनुराग अग्रवाल, हिमांशु लोहिया, सुबोध लोहिया, डॉ. निशि भट्ट, सुरेंद्र मित्तल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सतेंद्र नाथ, भावना चौधरी सहित कई लोग उपस्थित रहे। raam utsav mei shamil hue minister ganesh joshi

