Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत: प्रियंका गांधी दो फरवरी को उत्तराखंड में करेंगी वर्चुअल रैली

Dehradun Delhi Uttarakhand


दिल्ली/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। कांग्रेस की स्टार प्रचारक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी दो फरवरी को उत्तराखंड में वर्चुअल रैली करेंगी। प्रियंका के बाद पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भी वर्चुअल रैली का कार्यक्रम है। पार्टी के सभी उम्मीदवारों और पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में स्थानीय लोगों को रैली से जोड़ने की व्यवस्था करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
प्रदेश महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी के अनुसार दोनों नेताओं की रैलियां को देहरादून से कराने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए एक वर्चुअल स्टूडियो भी तैयार किया जा रहा है। इस चुनाव में यह राहुल का दूसरा और प्रियंका का पहला दौरा होगा। इससे पहले राहुल 16 दिसंबर को देहरादून सैनिक सम्मान रैली में दून आए थे। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलेट सोमवार को दून में वर्चुअल रैली करेंगे। पीसीसी को पायलेट का कार्यक्रम मिल गया है। महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी के अनुसार पायलेट पहले राजपुर रोड स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेस करेंगे। उसके बाद दोपहर एक बजे राजीव भवन से वर्चुअल रैली करेंगे।