Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ऋषिकेश के यूक्रेन में फँसे लोगों को घर वापसी के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया 

Uttarakhand


ऋषिकेश बिग न्यूज़ टुडे

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यूक्रेन की राजधानी कीव में रंगोली रेस्टोरेंट में कार्यरत ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के गौहरीमाफी निवासी हरि सिंह पुंडीर से वीडियो कॉल कर वार्ता की|

अग्रवाल ने हरि सिंह पुंडीर को घर वापसी के लिए हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया|

  विधानसभा अध्यक्ष ने हरि सिंह पुंडीर के गौहरीमाफी स्थित आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की|इस दौरान वीडियो कॉल पर हुई वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ने हरि सिंह पुंडीर से वहां के हालात जाने एवं उनकी कुशल क्षेम पूछी| विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार प्रत्येक उत्तराखंड वासियों को घर वापसी के लिए हर तरह का प्रयास कर रही है उन्होंने  पुंडीर को आश्वस्त करते हुए कहा कि जल्द ही उनकी उत्तराखंड वापसी होगी| इस दौरान हरि सिंह पुंडीर के पिता राम सिंह पुंडीर, गौहरीमाफी के प्रधान रोहित नौटियाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे|


 इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी है कि यूक्रेन में फसे ऋषिकेश की गंगा नगर निवासी तमन्ना त्यागी एवं मधुर विहार गढ़ी रोड श्यामपुर की निशा ग्रेवाल को अन्य भारतीय छात्रों के साथ यूक्रेन से रोमानिया बॉर्डर तक बस में पहुंचा दिया गया है जल्द ही रोमानिया से भारत के लिए उन्हें एयर लिफ्ट किया जाएगा|