Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राष्ट्रपति चुनाव: मतदान तक देहरादून में ही रहें सभी विधायक, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया आग्रह, जानिए ऐसा क्यों कहा मंत्री अग्रवाल ने?

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राज्य के संसदीय कार्यमंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति मतदान के दृष्टिगत सभी विधायकों से दिनांक 16 जुलाई (शनिवार) से देहरादून में ही रहने का आग्रह किया है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने बताया कि एनडीए से राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार है। इसी संदर्भ में 16 जुलाई (शनिवार) को मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में शाम सात बजे एक बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें सभी विधायकगणों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

टच करके देखिये और सुनिए क्या कहा श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने

डा. अग्रवाल ने बताया कि 17 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के तहत मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें भी सभी विधायकगणों से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है। डा. अग्रवाल ने सभी विधायकगणों से आग्रह किया है कि 16 जुलाई से 18 जुलाई राष्ट्रपति मतदान तक देहरादून में ही ठहराव करें। मतदान के पश्चात की देहरादून से अपने-अपने क्षेत्र में जाएं।

बता दें कि बीते 11 जुलाई को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपति मुर्मू ने देहरादून पहुंचकर सांसदों और विधायकों के साथ बैठक कर समर्थन हासिल किया था।