Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
prayer for hindu sacurity in bangladesh

बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन रक्षा को लेकर श्री बदरी-केदार मंदिर समिति ने की विशेष पूजा

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : बांग्लादेश में हिंदुओं के जीवन रक्षा को लेकर श्री बदरी-केदार मंदिर समिति ने की विशेष पूजा, बद्रीनाथ व केदारनाथ सहित अन्य मठ-मंदिरों में की गई विशेष पूजा-अर्चना। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी राजेंद्र चैहान, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, अनसुया नौटियाल आदि मौजूद रहे। योग बद्री मंदिर पांडुकेश्वर में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार पूजा-अर्चना में शामिल हुए। इस अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से मुक्ति के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर पुजारी परमेश्वर डिमरी, प्रबंधक नवीन भंडारी आदि मौजूद रहे।

रुद्रप्रयाग। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और हिंदुओं के जीवन की रक्षा की कामना को लेकर बद्रीनाथ व केदारनाथ समेत कई प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बांग्लादेश में मंदिरों को तोड़े जाने और हिंदुओं तथा अन्य अल्प संख्यकों पर जिहादी तत्वों द्वारा हो रहे जुल्मों पर चिंता व्यक्त करते हुए उनकी सुरक्षा की कामना के लिए बद्रीनाथ व केदारनाथ समेत सभी प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना करने के निर्देश जारी किये थे। इस क्रम में मंगलवार को विभिन्न मंदिरों में पूजा कर बांग्लादेशी हिन्दुओं के सुरक्षित व शान्ति पूर्ण जीवन के लिए प्रार्थना की गयी।

केदारनाथ धाम में मुख्य पुजारी शिवशंकर लिंग, धर्माधिकारी औंकार शुक्ला व वेदपाठी स्वयंबर सेमवाल ने भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक एवं महामृत्युंजय पाठ का जाप किया। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, प्रदीप सेमवाल, कुलदीप धम्र्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। कालीमठ में मां काली की पूजा-अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं के जीवन पर आये संकट मिटाने की प्रार्थना की गयी।

इस अवसर पर प्रबंधक प्रकाश पुरोहित तथा वेदपाठी रमेश भट्ट आदि मौजूद रहे। तृतीय केदार तुंगनाथ में भगवान तुंगनाथ का जलाभिषेक किया गया तथा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों से निजात दिलाने के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर प्रबंधक बलबीर नेगी, मठापति राम प्रसाद मैठाणी आदि मौजूद रहे। त्रियुगीनारायण मंदिर में भी भगवान त्रिजुगीनारायण की पूजा अर्चना कर बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा के लिए प्रार्थना की गयी।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ हरीश गौड़ ने बताया कि द्वितीय केदार मद्महेश्वर सहित विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी, नृसिंह मंदिर जोशीमठ, सीता माता मंदिर चांई जोशीमठ, गोपाल मंदिर नंदप्रयाग, मां चंद्रबदनी मंदिर देहरादून में भी बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से निजात दिलाने को लेकर पूजा-अर्चना की गयी। वहीं बदरीनाथ धाम में रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट ने बांग्लादेश के हिंदुओं पर हो रहे जुल्मों से रक्षा के लिए भगवान बदरी विशाल की विशेष पूजा-अर्चना की।