Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर एडीजी ने दिया भोज, पुलिसकर्मियों को भी किया सम्मानित

Dehradun Uttarakhand


ऋषिकेश/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कांवड़ यात्रा के सकुशल संपन्न होने पर ऋषिकेश के तीन जिलों की पुलिस के लिए भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने यात्रा काल में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को मुकम्मल रखने पर पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया.

ऋषिकेश के देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित भोज कार्यक्रम में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर वी मुरुगेशन शामिल हुए. उन्होंने यात्रा क्षेत्र में तैनात देहरादून, टिहरी और पौड़ी के 12 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को सुरक्षा और शांति व्यवस्था के साथ यातायात को दुरुस्त रखने पर सम्मानित किया. वहीं, बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों की हौसला अफजाई भी की.