Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पुलिसकर्मियों के परिजन धरने पर दिनभर डटे रहे और रात में भी डटे है हटने को तैयार नहीं ये कही बड़ी बात पढ़े

Uttarakhand


देहरादून:- Big News Today Team


4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कर्मियों के परिजनों का आंदोलन जारी,

देर रात भी धरने पर बैठे पुलिस कर्मियों के परिजन,

सरकार से कर रहे है 4600 ग्रेड पे लागू करने की मांग,

धरने पर पुलिस कर्मियों के बच्चे, माता पिता और पत्नियां शामिल,

हाथी बड़कला में धरने पर बैठे है परिजन,

जब तक सरकार नही करती मांग पर ठोस कार्यवाही धरने से नही उठेंगे परिजन,

इससे पहले  रविवार को पुलिस कर्मचारियों को 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर रैली निकाली गई। यह रैली गांधी पार्क से निकाली गई। इस दौरान हाथीबड़कला बैरियर पर पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। हाथों में बैनर और तख्ती लेकर लोग इस प्रदर्शन रैली में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर उत्तराखंड पुलिस के सिपाहियों के परिजनों ने पहले गांधी पार्क पर धरना दिया इसे बाद सीएम आवास कूच किया। कूच में करीब 200 परिजन शामिल हुए। सभी को हाथी बड़कला बैरियर पर पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। बैरियर पर करीब आधे घंटे तक प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों से वार्ता करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पीए राजेश सेठी पहुंचे।महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों को एसीपी के रूप में 4600 ग्रेड पे की मांग को लेकर पुलिस कार्मिकों के परिजनों के साथ यह रैली निकाली गई। जिसमें महासंघ से जुड़े सभी कर्मचारी संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

वहीं पुलिस भर्ती में उम्र की सीमा को बढ़ाने की मांग को लेकर देवभूमि बेरोजगार संगठन के सदस्यों ने भी आज गांधी पार्क के समक्ष प्रदर्शन किया।पुलिस सिपाहियों को 4600 ग्रेड पे के मामले में सरकार जल्द ही फैसला ले सकती है। मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस मुख्यालय में इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि सिपाहियों के इस बड़े मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि कैबिनेट में जल्द इस पर कोई न कोई निर्णय हो सकता है। उन्होंने पुलिस विभाग में जल्द ही खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि लंबित पुलिस भर्ती को जल्द शुरू कर दिया जाएगा।