Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

फुटपाथ सिर्फ़ चलने के लिए है ना ही किसी दुकान के लिए , आज शहर में 30 दुकानों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही !

Uttarakhand


देहरादून बिग न्यूज़ टुडे

दून की सड़कों / फुटपाथ पर अतिक्रमण करनें वाली दुकानों को चिन्हित पर यातायात पुलिस देहरादून व नगर निगम तथा यातायात / थाना पुलिस की संयुक्त टीम के साथ अभियान चलाकार 30 दुकानों को विरुद्ध की गयी कार्यवाही”*

पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहारदून* के निर्देशन में यातायात पुलिस देहरादून द्वारा शहर क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमम करनें वाले दुकानों को चिन्हित किया गया जिनके द्वारा फुतपाथ को घेरकर अपना कब्जा किया गया है । चिन्हित अतिक्रमण स्थल पर कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा नगर निगम तथा थाना पुलिस से समन्वय स्थापित कर आज घण्टाघर से प्रभात सिनेमा कट तक तथा दर्शनलाल चौक से घण्टाघर, दिलाराम चौक आदि 30 दुकानदारों पर अवैध अतिक्रमण कर कार्यवाही की गयी ।

आगे भी ये अभियान जारी रहेगा तथा चिन्हित स्थलों पर कार्यवाही की जायेगी तथा अन्य स्थलों को भी चिन्हित कियाजायेगा । उक्त कार्यवाही से जहां एक ओर राहगिरों को सुविधा होगी वहीं दुसरी ओर दुकान स्वामियों को इस कार्यवाही से अतिक्रमण न करनें का संदेश प्रसारित होगा