Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

BIG NEWS: रुद्रपुर में गरजे पीएम मोदी, कांग्रेस पर बोला जमकर हमला

Dehradun Uttarakhand


रुद्रपुर/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के रुद्रपुर, ऊधम सिंह नगर में आयोजित विजय शंखनाद रैली में प्रतिभाग किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि “देवभूमि उत्तराखंड में ये मेरी पहली चुनावी सभा है। अब मैं तय नहीं कर पा रहा हूं कि यह प्रचार सभा है या विजय सभा। वहीं मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं, इसलिए ही मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी कि देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं।

पीएम मोदी ने रुद्रपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि “मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि जो ये आप धूप में तप रहे हैं, मैं आपकी यह तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा, इसे मैं विकास कर लौटाऊंगा, आपके इस प्रेम का मैं आभारी हूं।” उन्होंने कहा कि “देवभूमि का ये आशीर्वाद मेरी यह बहुत बड़ी पूंजी है। देवभूमि के हर एक गांव से मुझे जो ये आपका प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है, मैं इसके लिए आपका बहुत-बहुत आभारी हूं।” नरेंद्र मोदी ने कहा कि “ये जनसभा ऐसे क्षेत्र में हो रही है, जिसे मिनी इंडिया कहा जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमे हैं। हम लोग ईमानदारी दूसरी तरफ भ्रष्टाचारी, धमकी और गाली दे रहे हैं। हम कह रहे भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे भष्टाचारी बचाओ। मोदी देश की आवाज सुनता है। मोदी को कितनी गलियां और धमकी दी जाए, मैं डरने वाला नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा। आगे आना वाला पांच साल देश हित में बड़े फैसलों के होंगे। 

पीएम मोदी ने कहा कि मैं जब भी उत्तराखंड की पवित्र धरती पर आता हूं, खुद को बहुत धन्य महसूस करता हूं। इसलिए मेरे दिल की गहराई से एक बात निकली थी- देवभूमि के ध्यान से ही मैं सदा धन्य हो जाता हूं, है भाग्य मेरा सौभाग्य मेरा, मैं तुमको शीश नवाता हूं।