Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कल आ रहे है PM नरेंद्र मोदी ऋषिकेश यहाँ करेंगे इस चीज़ का लोकार्पण लगभग सभी तैयारियाँ हो चुकी है पूरी पढ़े पूरी ख़बर

Uttarakhand


देहरादून (B.N.T Bureau)

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में कल 7 अक्तूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री पीएम केयर फंड से बनाए गए सभी पीएसए प्लांट का लोकार्पण करेंगे। केदारनाथ जाने का भी है पीएम मोदी का प्लान सुबह जा सकते है केदारनाथ धाम

पीएम केयर फंड से देशभर के 1500 चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण होना है। प्रधानमंत्री एम्स ऋषिकेश में एक हजार एलपीएम प्रति मिनट क्षमता वाले पीएसएस ऑक्सीजन प्लांट का लोकर्पण करेंगे। इसके साथ देशभर में चिकित्सा संस्थानों और अस्पतालों में 201.58 करोड़ की लागत से तैयार 162 पीएसए ऑक्सीजन प्लांट का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया जाएगा। पिछले दिनों जिलाधिकारी डॉ. आर. राजेश कुमार और एसएसपी जन्मेजय खंडूड़ी एम्स ऋषिकेश पहुंचे थे तो वही आज सीएम धामी ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया

जिलाधिकारी और एसएसपी ने ट्राम सेंटर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. मधुर उनियाल के साथ आयोजन स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया था लोकार्पणकार्यक्रम के लिए नवनिर्मित ऑडिटोरियम के पास के पार्किंग एरिया का चयन किया गया है। प्रशासनिक भवन में निदेशक कार्यालय और वीआईपी आवास में सेफ हॉउस तैयार किया गया है

एम्स के प्रशासनिक भवन के ठीक पीछे पीएसए प्लांट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी प्लांट का लोकार्पण करेंगे। भवन के भीतर कार्यक्रम के आयोजन के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। प्लांट में ज्वलनशील गैस भी रहती है। इसके अलावा प्लांट के ठीक पीछे शिवाजी नगर कॉलोनी है। इन सभी कारणों के चलते प्लांट के आसपास की जगह कार्यक्रम के लिए मुफीद नहीं है।

एम्स के पास अपना ऑडिटोरियम है, लेकिन उसका निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ है। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद एम्स की टीम के सुझाव पर प्रशासन ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए ऑडिटोरियम के बाहर की पार्किंग का चयन किया गया है। एम्स के सभी कार्यक्रम पार्किंग में होते हैं। पुलिस को चिंता इस बात की है कि पार्किंग क्षेत्र मुख्य सड़क से केवल 100 मीटर की दूरी पर है। वहीं पीएसएस प्लांट पार्किंग से करीब 500 मीटर दूर है लगभग सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी है