Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार राधा रतूड़ी से की मुलाकात

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी के नेतृत्व में मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार राधा रतूड़ी से मुलाकात की। मुख्य सचिव बनने पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के समस्त सम्मानित सदस्यों की तरफ से उनको हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को हल्द्वानी हिंसा के मामले में एक ज्ञापन भी प्रेषित किया है जिसमें घायल पत्रकारों के समुचित इलाज और आगजनी में जिनके वाहन जल गए या क्षतिग्रस्त हो गए, उनको मुआवजा देने की मांग की है। मुख्य सचिव ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आस्वासन दिया है कि घायल पत्रकारों की हर तरह से सहायता की जाएगी । साथ ही जिन पत्रकारों का नुकसान हुआ है उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री तिलक राज, जिला अध्यक्ष अनिल चंदोला, जिला महामंत्री योगेश रतूडी, वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र अन्थवाल और ध्यानी शामिल रहे।