Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बेलड़ा रुड़की की घटना निंदनीय है वास्तविक दोषियों पर हो कार्यवाही, निर्दोष को किया जाए रिहा : यशपाल आर्य

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून @BignewsToday : रुड़की के बेलड़ा गांव की घटना को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने वास्तविक दोषियों पर कड़ी कार्यवाही और निर्दोषों को राहत देने की मांग की है। एक बयान जारी करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि रुड़की के बेलडा में दलित युवक पंकज की संदिग्ध परिस्थितियों में हाल में मौत हो गई।

आर्य ने कहा कि ग्रामीणों का कहना है कि हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया गया है और पंकज की बाइक पर ट्रैक्टर ट्राली चढ़ाई गयी है। यशपाल आर्य ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है इस घटना में महिलाओं को भी निर्ममता से पीटा गया है, जबकि एक युवक अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है. इस घटनाक्रम में कुछ ऐसे निर्दोष लोगों पर कार्रवाई की गई है, जो मृतक युवक के परिजनों को सांत्वना देने आए थे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने पुलिस अधिकारियों पर हमला किया है, वह निंदनीय है, लेकिन निर्दोष लोगों पर बर्बरता पूर्वक जो लाठीचार्ज किया गया है वह भी उचित नहीं है। सरकार जेल में बंद निर्दोष लोगों को तत्काल रूप से रिहा करे और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दे. साथ ही इस प्रकरण में जो भी दोषी हैं, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।