Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बीजेपी को झटका: ओम गोपाल रावत ने भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का दामन, लड़ सकते हैं नरेंद्रनगर सीट से चुनाव

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

टिहरी की नरेंद्र नगर विधानसभा सीट पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को भाजपा से टिकट मिलने के बाद से ही नाराज़ चल रहे भाजपा नेता ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया था। दरअसल, कुछ दिनों पहले भी ओम गोपाल रावत ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामने का ऐलान कर दिया था। और चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही भाजपा से टिकट न मिलने पर कांग्रेस में जाने की बात कही थी। जिसके बाद आज, देहरादून स्तिथ कांग्रेस मुख्यालय में ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

फोटो: पूर्व विधायक ओमगोपाल को कोंग्रेस में शामिल करते हुए गोदियाल

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा नेता ओम गोपाल रावत को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। ऐसे में चर्चाएं है कि कांग्रेस पार्टी, ओम गोपाल को नरेंद्र नगर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर सकती है। हालांकि, इसकी स्थिति कांग्रेस की तीसरी लिस्ट जारी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। वही, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि ओम गोपाल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को इसका बड़ा फ़ायदा मिलेगा।