देहरादून. (Big News Today) सीएम धामी की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट बैठक में कई नगर पालिकाओं के सीमा विस्तार का निर्णय गया है। इसके साथ ही नगर पंचायतों के उच्चीकरण के प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली है। नगर पालिका परिषद हरबर्टपुर देहरादून का सीमा विस्तार किया गया। नगर पालिका रुद्रप्रयाग का सीमा विस्तार किया गया। नैनीताल की नगर पंचायत भीमताल को नगर पालिका बनाया गया है। जिसमें चमोली जिले के घाट विकासखंड को नगर पंचायत बनाया गया है। नगर पंचायत कीर्ति नगर का भी सीमा विस्तार किया गया है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र को नगर पंचायत बनाया गया है।
