Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

National VIP Press Club का 10वाँ स्थापना दिवस, 15 फरवरी को पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन

Uttarakhand



बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पत्रकारिता, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित National V.I.P. Press Club अपने 10वें स्थापना दिवस के अवसर पर 15 फरवरी 2026 (रविवार) को एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह एवं पत्रकार एकता कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे वृंदावन गार्डन, बुग्गावाला रोड, बिहारीगढ़, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित किया जाएगा।

National V.I.P. Press Club के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गुलबहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं, बल्कि पत्रकारों की एकता, निष्पक्ष पत्रकारिता और समाज के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को सशक्त करने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि आज के समय में जब पत्रकारिता अनेक चुनौतियों से गुजर रही है, ऐसे आयोजन पत्रकारों को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
डॉ. गुलबहार ने बताया कि कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा सहित अन्य राज्यों से पत्रकार साथी भाग लेंगे, जबकि सहारनपुर, देहरादून एवं आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ पत्रकारों की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को विशेष स्वरूप देगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस कार्यक्रम में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल एवं वेब मीडिया से जुड़े सभी पत्रकार साथियों, विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोग, शिक्षक एवं बुद्धिजीवी वर्ग भी सहभागिता करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह आयोजन किसी एक संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी पत्रकार साथियों के सम्मान, संवाद और एकता का साझा मंच है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की घोषणा शीघ्र की जाएगी। National V.I.P. Press Club ने सभी पत्रकार साथियों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने की अपील की है i