Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

संजीव आर्य ने आज सैकड़ों लोगों को दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

Uttarakhand


नैनीताल बिग न्यूज़ टुडे

नैनीताल में आज कांग्रेस ने जनसभा के जरिये शक्ति प्रदर्शन किया और सैकड़ों लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
रामसेवक सभा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका की सभासद सपना बिष्ट,डीएसए के पूर्व महासचिव सोनू बिष्ट,अजय साह,नगर पालिका के नामित सभासद राहुल पुजारी सहित सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस का हाथ थामा।

इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुवे अपने पूर्व के कार्यकालों का जिक्र करते हुवे कहा कि अगर जनता उनको दोबारा आशिर्वाद देती है तो वो नैनीताल सहित पूरी विधानसभा का समग्र विकास। करेंगे।
संजीव आर्य ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुवे कहा कि उनकी बढ़ती लोकप्रियता व बढ़ते जनाधार को देखते हुवे भाजपा में बौखलाहट है इसी लिये जगह-जगह उनका दुष्प्रचार किया जा रहा है मगर जनता सब जानती है।

संजीव आर्य ने कहा भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता अजीज गई है और उसका ही नजीता है कि आज कांगेस के प्रति लोगों का झुकाव बढ़ा है और इस बार राज्य में जनता कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,महिला नगर अध्यक्ष डॉ भावना भट्ट,नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी,भवाली नगर पंचायत अध्यक्ष संजय वर्मा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश वर्मा,त्रिभुवन फर्त्याल,मुन्नी तिवारी,हिमांशु पाण्डे व नवीन पंत सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।