Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री से मिले नगर निगमों के महापौर सभी ने सीएम को अपनी समस्याओं से कराया अवगत

Uttarakhand


Big news today

   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न नगर निगमों के मेयरों ने भेंटकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने प्रभारी सचिव नगर विकास को महापौरों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। महापौरों ने मुख्यमंत्री से अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु धनराशि, मानव संसाधनों की उपलब्धता तथा वाहन व्यवस्था का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्रों में जन सुविधाओं के विकास एवं नगर निगम क्षेत्र में शामिल किये गये क्षेत्रों के विकास हेतु यदि अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होगी तो उसकी व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने नगर निगमों से अपने संसाधनों को बढ़ाने पर भी ध्यान देने को कहा।
इस अवसर पर महापौर देहरादून  सुनील उनियाल गामा, रूड़की गौरव गोयल, रूद्रपुर  रामपाल, ऋषिकेश अनीता ममगाई, काशीपुर  ऊषा चौधरी तथा प्रभारी सचिव नगर विकास विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।