Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रुड़की में तमाम मुस्लिम धर्मगुरुओं और मदरसे के छात्रों ने लहराया राष्ट्रध्वज एवं देशप्रेम के लगे नारे, अल्पसंख्यक नेता शादाब शम्स के नेतृत्व में निकाली तिरंगा यात्रा

Uttarakhand


फोटो: तिरंगा यात्रा निकालते हुए मुस्लिम धर्मगुरु एवं साथ मे शादाब शम्स

रुड़की (Big News Today)

देश की आज़ादी के 75वर्ष पूरे होने पर आज़ादी के अमृत महोत्सव में जश्न मनाया जा रहा है, आज 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के आवाहन पर बड़ी तादाद में मुसलमानों ने तिरंगा यात्रा निकाली।

फोटो: तिरंगा यात्रा निकालते मुस्लिम धर्मगुरु एवं शादाब शम्स

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व अल्पसंखयक नेता शादाब शम्स के नेतृत्व में रहमानिया मदरसा के मोहतमिम मौलाना अरशद अहमद क़ासमी और दर्जनों मुस्लिम धर्मगुरु व मुस्लिम तलबाओं ने हिस्सा लिया ।

वीडियो देखने के लिए टच/क्लिक करें

जिसमें भारत माता की जय, मॉं वतन हिन्दोस्तान ज़िन्दाबाद के नारे लगाए गए रुड़की बाज़ार में सैंकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली गई ।

फोटो: मुस्लिम धर्मगुरु तिरंगा यात्रा निकालते हुए

इस अवसर पर भाजपा अ मो के जिला अध्यक्ष बहरोज़ आलम, प्रदेश महामंत्री गुलफाम शेख़, व ज़िला पदाधिकारी हाजी मुस्तकीम, शमशाद अली,जमील अहमद , अनजुम गौड, वसीम आदि सहित तमाम लोग शामिल हुए।