Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking News: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हुई हत्या, एसएसपी मौके पर पहुंचे जुटाई जा रही घटना के संदर्भ में जानकारी

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today) देहरादून के थाना क्षेत्र प्रेमनगर में 75 वर्षीय महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या की सूचना मिलते ही SP सिटी सहित मौके पर पहुंची प्रेमनगर पुलिस। और घटना के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक महिला का नाम मनजीत कौर बताया जा रहा है।

प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड स्थित घर मे रहती थी अकेली बुजुर्ग महिला।। जानकारी के मुताबिक मृतक बुजर्ग महिला की दो बेटियां गाजियाबाद में रहती है ।। पुलिस द्वारा बेटियों से संपर्क किया जा रहा है ।।

Photo: घटना स्थल वाली गली

हत्या के पीछे रंजिश या कोई अन्य वजह के बारे में पुलिस जुटा रही जानकारी।।फिलहाल घटनास्थल पर लूट पाट की स्थिति नही घर मे सब सामान जस का तस है।।