Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी कार्मिकों की एसीआर ऑनलाइन करने के दिये निर्देश

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में शासन और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के सभी कार्मिकों की एसीआर ऑनलाइन करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस वर्ष की एसीआर ऑनलाइन करने के साथ ही पुरानी एसीआर को स्कैन कर अपलोड किया जाना भी सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव ने कहा कि पदोन्नति में एसीआर का उपलब्ध न होना एक बहुत बड़ा कारण रहा है। अच्छा कार्य कर रहे कार्मिक भी एसीआर की उपलब्धता न होने से या अन्य किसी कारण से पदोन्नति से वंचित रह जाते हैं, जिससे कुंठा होना स्वाभाविक है। इससे कार्य क्षमता भी प्रभावित होती है।

इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली एवं रविनाथ रमन सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।